खारे पानी के मगरमच्छ के बारे में 13 रोचक तथ्य Saltwater crocodile in hindi

crocodile facts in hindi

मगरमच्छ के बारे में रोचक तथ्य |  Crocodile Facts In Hindi.

1#. खारे पानी का मगरमच्छ सबसे बड़े आकार का जीवित सरीसृप है ।

2#. यह उत्तरी ऑस्ट्रेलिया, भारत के पूर्वी तट और दक्षिण-पूर्वी एशिया के उपयुक्त आवास स्थानों में पाया जाता है।

3#. आपको जानकर हैरानी होगी खारे पानी के मगरमच्छ की थूथन, मगर कहलाने वाले मगरमच्छ से अधिक लम्बी होती है।

4#. अन्य प्रकार के मगरमच्छों की तुलना में, खारे पानी के मगरमच्छ की गर्दन पर कवच प्लेटों की संख्या कम होती है ।

5#. एक वयस्क नर खारे पानी के मगरमच्छ का भार 600 से 1,000 किलोग्राम (1,300–2,200 पौंड) और लम्बाई सामान्यता  4.1 से 5.5 मीटर (13–18 फीट) होती है जो की काफी जायदा है।

6#. खारे पानी के मगरमच्छ का सबसे बड़ा आकार काफी विवाद का विषय है। अब तक थूथन से लेकर पूंछ तक मापी गयी सबसे लम्बे मगरमच्छ की लम्बाई 6.1 मीटर (20 फीट) थी, जो वास्तव में एक मृत मगरमच्छ की त्वचा थी।

7#. एक 7-मीटर (23 फीट) नर खारे पानी का मगरमच्छ भारत के उड़ीसा राज्य में भीतरकनिका पार्क में रहता है जो की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने स्वीकार किया है

8#. खारे पानी का मगरमच्छ भारत में पाई जाने वाली मगरमच्छ की तीन प्रजातियों में से एक है, इसके अलावा मगर कहे जाने मगरमच्छ और घड़ियाल पाए जाते हैं।

8#. आपको जानकार हैरानी होगी  ऑस्ट्रेलियाई खारे पानी के मगरमच्छों की आबादी अनुमानतः 100,000 और 200,000 वयस्कों के बीच है।

9#. खारे पानी का मगरमच्छ ऐतिहासिक रूप से पूरे दक्षिण पूर्वी एशिया में पाया गया, लेकिन अब इस रेंज में से विलुप्त हो चुका है।

10#. आम तौर पर ये बहुत सुस्त होते हैं- यह एक ऐसी विशेषता है जिसकी वजह से ये कई महीनों तक भोजन के बिना जीवित रह सकते हैं

11#. खारे पानी के मगरमच्छ अपनी रेंज में आने वाले किसी भी जानवर को खा सकते हैं, इसमें बन्दर, कंगारू, जंगली सूअर, डिंगो (एक प्रकार का कुत्ता), गोआना, पक्षी, घरेलू पशु, पालतू जानवर, मनुष्य, पानी की भैंस, गौर, चमगादड़ और यहां तक कि शार्क भी शामिल है।

12#. 19 फ़रवरी 1945 को रामरी द्वीप की लड़ाई में जब जापानी सैनिक वापस लौट रहे थे, उस समय खारे पानी के मगरमच्छों ने उन पर हमला किया और इसमें 400 जापानी सैनिकों की मौत हो गयी थी

13#. खारे पानी के मगरमच्छ बहुत ही ख़तरनाक होते है

Similar Posts