कल्पना चावला के बारे में 20 रोचक बाते | Kalpana chawla facts in hindi

Kalpana chawla facts in hindi

कल्पना चावला के बारे में रोचक बाते | Facts about kalpana chawla in hindi

1.  कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल जिले में हुआ था।
2.   इनके  पिता  का नाम बनारसी लाल चावला और माता का नाम   संज्योती चावला  था।
3. कल्पना चावला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा टैगोर बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल करनाल से की और उसके बाद  कल्पना चावला ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ में एरोनौटिकल इंजीनियरिंग पढने के लिय दाखिला लिया।
4. 16 जनवरी 2003 को कल्पना ने कोलंबिया पर चढ़ कर एसटीएस-107 मिशन का आरंभ किया यह 16 दिन का मिशन था ।
5.  1 फरवरी, 2003 को कोलंबिया अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल मे प्रवेश करते ही टूटकर बिखर गया और देखते ही देखते अंतरिक्ष यान और उसमें सवार सातों यात्रियों ख़ाक हो गए नासा ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लिये यह एक दर्दनाक घटना थी।
6.  कल्पना  1995 में नासा  अंतरिक्ष यात्री के तौर पर शामिल हुई और 1998 में उन्हें अपनी पहली उड़ान के लिए चुना गया था अंतरिक्ष में उड़ने वाली वह पहली भारतीय महिला थीं इससे पहले राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी।
7. कल्पना चावला और उनके साथियों ने 360 घंटे अंतरिक्ष में बिताए थे ।
8.   कल्पना चावला की शादी दिसंबर 1983 (जीन-पियेर हैरिसन) से हुई थी ।
9. भारतवासी कल्पना चावला पर गर्व करते हैं क्योंकि वह पहली भारतीय महिला थी जिन्होंने विश्व में सबसे ज्यादा अंतरिक्ष में समय बिताई और दुनिया को अंतरिक्ष के बारे में बहुत कुछ बताया था।
10. पहला अंतरिक्ष मिशन 1997 में शुरू किया था अपने पहले मिशन के दौरान कल्पना ने 1.04 करोड़ मील सफर तय किया था ।

Kalpana chawla facts in hindi 11-20

11. कल्पना अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए 1982 में अमेरिका गईं और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस से एयरोस्पेस इंजिनियरिंग में मास्टर्स डिग्री ली।
12. कल्पना को मार्च 1995 में नासा के अंतरिक्ष यात्री कोर टीम में शामिल किया गया और उन्हें 1997 मंं अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान के लिए चुना  गया था।
13.  अंतरिक्ष यान कोलंबिया शटल STS-107 धरती से करीब 2 लाख फीट की ऊंचाई पर था। उसे धरती पर पहुंचने में महज 16 मिनट का समय लगने वाला था लेकिन अचानक अंतरक्षि यान से नासा का संपर्क टूट गया और अगले कुछ मिनटों में इसका मलबा अमेरिका के टैक्सस राज्य के डैलस इलाके में फैल गया।
14.  उनके वे शब्द सत्य हो गए जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं अंतरिक्ष के लिए ही बनी हूं। हर पल अंतरिक्ष के लिए ही बिताया है और इसी के लिए मरूंगी।
15.  वह अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी घर में उन्हें प्यार से मोंटू कहकर पुकारा जाता था।
16.   कल्पना का  जन्म 17 मार्च, 1962 को हुआ था लेकिन ऑफिशल जन्म तिथि 1 जुलाई, 1961 दर्ज करवाई गई थी ताकि उनके दाखिले में आसानी हो।
17. पढ़ाई के साथ-साथ उनकी रूचि खेलों में भी थी उन्हें बैडमिंटन खेलना और दौड़ों में भाग लेना भी काफी पसंद था।
18.  इनके  पास सीप्लेन, मल्टि इंजन एयर प्लेन और ग्लाइडर के लिए कमर्शल पायलट लाइसेंस थे 1995 में कल्पना नासा में अंतरिक्ष यात्री के तौर पर शामिल हुई थीं।
19. उनके पति जीन पीएर हैरिसन  एक उड़ान प्रशिक्षक और विमानन लेखक थे  उनको कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं, जिनमें कॉन्ग्रेशनल अंतरिक्ष पदक सम्मान, नासा अंतरिक्ष उड़ान पदक और नासा विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं।
20. कल्पंना चावला ने कहा था, की, “अपनी जिंदगी में कुछ ऐसा करो जिसे आप सच में करना पसंद करते हो। अगर आप बस इसे अपना लक्ष्य  समझकर कर रहे हो और उसे करने की प्रक्रिया का आनंद नहीं ले रहे हो तब आप खुद के साथ विश्वा्सघात कर रहे हो।
Related Facts –

 

Similar Posts