खीरे के बारे में 21 रोचक बाते | Cucumber facts In Hindi

Cucumber facts in hindi

खीरे के बारे में रोचक बाते | Cucumber facts In Hindi

1. खीरे को खाने से पथरी , पेशाब में जलन, रुकावट और मधुमेह में आदि जैसी  समस्या दूर हो जाती है।

2.  खीरा  एक ज़ायद की प्रमुख फसल है  जिसका प्रयोग सलाद के रूप में भी क्या जाता है खीरा को सलाद के अतिरिक्त उपवास के समय फलाहार के रूप में प्रयोग किया जाता है।

3. खीरे से विभिन्न प्रकर की मिठाइयाँ भी तैयार की जाती है।

4.  आपको बता दू की , घुटनों के दर्द को दूर करने के लिये भोजन में खीरे का सेवन अधिक मात्रा मे करना चाहिए

5. पेट की गड़बडी तथा कब्ज में भी खीरा को औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है  क्योंकि खीरा में अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता है।

6.  खीरे में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो मनुष्य को स्वस्थ रहने में मदद करते हैं।

7.  खीरे को बिना छिलका हटाए खाना चाहिए मात्रा इसमें कैलोरी 45 ,प्रोटीन 2 ग्राम ,फैट 0 ग्राम,कार्बोहाइड्रेट 11 ग्राम,फाइबर 2 ग्राम पाया जाता है।

8.  इसमें विटामिन C 14% और विटामिन K 62% होती है।

9. आपको बता दें कि 96% खीरा पानी से बन हुआ है गर्मियों में खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और शरीर हाइड्रेट रहता है।

10.  लू लगना, उल्टी, दस्त, चक्कर आना आदि इन सभी परेशानियों से बचने के लिए अधिक  मात्रा में खीरे का सेवन करना चाहिए।

Cucumber information in hindi

11. अगर आपकी आंखों के नीचे सूजन है तो खीरे के गुण आंखों की सूजन कम करने में मदद करते है खीरा काटकर आंखो पर लगाने से आंखों को ठंडक और आराम मिलता है।

12.  खीरा में विटामिन सी और विटामिन के पाया जाता है  और  विटामिन के ब्लड क्लोटिंग, खून में कैल्शियम और हड्डियों के मेटाबोलिज्म को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं।

13. खीरा में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है यह वजन कम करने में भी मदद करता  है।

14. क्या आपको मालूम है की,300 ग्राम बिना छिली हुई खीरा में  और 2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है  प्रोटीन को शरीर मजबूत बनाने के लिए जाना जाता है।

15. खीरा का सेवन करने से अग्न्याशय में इंसुलिन प्रोड्यूज होता है और इसके साथ ही कार्बोहाइड्रेट को एनर्जी में बदलने में मदद करता है।

16. एक अध्ययन में यह  भी बताया गया है कि डायबिटीज में खीरे के गुण बढ़ जाते हैं और शुगर लेवल कम करने में मदद करते हैं।

17. जैसा कि आपको पता है कि खीरा में मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है जो शरीर में खून के बहाव को अच्छा बनाए रखने में मदद करते हैं। खून का बहाव सही तरीके से होने से दिल स्वस्थ बना रहता है।

18. त्वचा पर खीरा लगाने से सनबर्न में भी आराम मिलता है  क्योंकि खीरा में लगभग 96% पानी होता है ।

19. क्या आप जानते हो की,खीरा में सिलिकॉन औरस सल्फर पाया जाता है जिन्हें बालों को सेहतमंद बनाने के लिए जाना जाता है  बालों में इन दोनों तत्वों के होने से बालों की जड़े मजबूत बनती हैं।

20.  खीरे का प्रयोग सैंडविच बनाने के लिए भी किया जाता है इसमें  दो ब्रेड लें पहली ब्रेड के ऊपर चीज़ स्लाइस, टमाटर, थोड़ा नमक और मिर्च और ऊपर से खीरा काटकर डालें।

21. अधिक मात्रा में खीरे का सेवन करने से दस्त, पेट फूलना, पेट में दर्द जैसी परेशानी हो सकती है।

Related Facts –

 

Similar Posts