कोशिका के बारे में 17 रोचक तथ्य | The Cell facts in Hindi

The cell facts in hindi

कोशिका के बारे में रोचक तथ्य | The Cell facts in Hindi

 1. कोशिका शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम अंग्रेज वैज्ञानिक रॉबर्ट हुक ने 1665 ईसवी में किया था।

2. कोशिका  जीवन की सबसे छोटी कार्यतमक एवं संरचनात्मक इकाई होती है।

3. कोशिका के अध्ययन के विज्ञान को Cytology कहा जाता है।

4. सभी जीव कोशिका व कोशिका उत्पादन से बने होते है कोशिका का निर्माण जिस क्रिया से होता है उसमें केंद्रीय मुख्य अभिकर्ता होता है।

5. कोशिका भित्ति केवल पादप  कोशिका में पाया जाता है यह सैलूलोज का बना होता है और यह कोशिकाओं को निश्चित आकृति या आकार बनाए रखने में सहायक होता है।

6. कोशिका के अंदर जाने वाले एवं अंदर से बाहर आने वाले  प्रदार्थो का  निर्धारण करना कोशिका झिल्ली कहलाता है यह लिपिड की बनी होती है ।

7.  सबसे लंबी कोशिका तंत्रिका तंत्र की कोशिका होती है।

8. आपको बता दें कि सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग के अंडे की कोशिका होती है।

9. राइबोसोम को रॉबिंस एवं ब्राउन ने 1953 ईस्वी में पादप कोशिका में देखा यह राइबोन्यूक्लिक एसिड  नामक अम्ल व प्रोटीन की बनी होती है यह प्रोटीन का उत्पादन स्थल है इसलिए इसे प्रोटीन की फैक्ट्री भी कहा जाता है।

 

 Cytology Facts in hindi 11-18

 

10.  कोशिका का शवसन स्थल को माइक्रोकोंडिया कहते हैं इसकी खोज अल्टमैन ने की थी माइक्रो कंडिया को कोशिका का शक्ति केंद्र भी कहा जाता है । क्योंकि ऊर्जा युक्त कार्बनिक पदार्थों का ऑक्सीकरण माइक्रोकॉर्निया में होता है जिसमें काफी मात्रा में ऊर्जा होती है।

11. डीएनए केंद्रक के अलावा माइक्रो कोंडिया एवं हरित लवक में भी पाया जाता है।

12. गाल्जीकाय कोशिका भित्ति और  लाइसोसोम का निर्माण भी करते हैं गल्जी कंप्लेक्स में साधारण शर्करा से  कार्बोहाइड्रेट का  संश्लेषण होता है ।

13. लवक  केवल कोशिका पादप में पाए जाते यह तीन प्रकार के होते हैं हरित लवक , अवर्णी लवक और वर्णी लवक

14.  केंद्रक  की खोज रॉबर्ट ब्राउन ने  की यह कोशिका का सबसे प्रमुख अंग होता है जो कोशिका के प्रबंधन के समान कार्य करता है।

15.  प्रत्येक जाति के जीवनधारियों में सभी कोशिकाओं के केंद्रक में  गुणसूत्र की संख्या निश्चित होती है  मानव में 23 जोड़े ,चंपाजी में 24 जोड़े और  बंदर में 21  जोड़ा  गुणसूत्र  होते है।

16. कोशिका की निर्जीव रचना को रसधानी कहा जाता है यह कोशिका  तरल पदार्थ भरी होती है जंतु कोशिका में यह बहुत छोटी होती है परंतु पादप कोशिका में यह कोशिका का 90% स्थान घेरता है।

17. कोशिका विभाजन के समय क्रोमेटिन सिकुड़कर अनेक मोटे व छोटे  दागों के रूप में संगठित हो जाते है इसी धागों को गुणसूत्र कहा जाता है।

Related Facts –

 

 

Similar Posts