|

एशिया महाद्वीप के बारे में 20 जानकारी | Asia contient facts In Hindi

asia continent important facts in hindi

Asia continent important facts in hindi | एशिया महाद्वीप के बारे में 20 जानकारी

1. एशिया महाद्वीप संसार का सबसे बड़ा महाद्वीप है यह विश्व के लगभग 30% क्षेत्रफल पर विस्तृत है।
2.   एशिया शब्द की उत्पति हिब्रू भाषा के आसू से हुए है जिसका अर्थ होता है उदित सूर्य।
3.  यह   सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप है जहां 60 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।
4. एशिया महाद्वीप में तीन प्रायद्वीप है  अरब  प्रायद्वीप , दक्कन प्रायद्वीप, इंडोचीन प्रायदीप सबसे बड़ा प्रायद्वीप अरब प्रायद्वीप है।
5. एशिया का सबसे ऊंचा पठार पामीर का है जिसकी ऊंचाई 4. 875 मीटर है जिसे विश्व की छत  भी कहा जाता है।
6. एशिया में विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वतमाला की  श्रेणी का  माउंट एवरेस्ट एशिया के नेपाल में स्थित है।
7. एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन है और सबसे छोटा मालदीव।
8. लाल नहर  और स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करती है।
9. एशिया में विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील पेंगाग  झील है जो  4 .267 मीटर ऊंचा लद्दाख  व  तिब्बत में स्थित है।
10. एशिया का सबसे बड़ा रेलमार्ग ट्रांस साइबेरियन रेल मार्ग है जो लेनिनग्राड से ब्लडीवोस्टर तक जाता है जिसकी लंबाई 9,438 किलोमीटर है।

Asia continent important facts in hindi 11-20

11.  एशिया के उत्तर में आर्कटिक महासागर तथा दक्षिण में हिंद महासागर और पूर्व में प्रशांत महासागर स्थित है।
12. एशिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफार्म गोरखपुर (उत्तर प्रदेश )भारत में स्थित है जिसकी लंबाई 1. 3 किलोमीटर है
13 . चीन ,जापान ,दक्षिण कोरिया, भारत ,सिंगापुर और इंडोनेशिया एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
14. विश्व की कुल भूभाग का लगभग 3 /10 वा भाग यानी 30% एशिया में है ।
15. एशिया का सबसे गर्म स्थान मोहनजोदारो (पाकिस्तान) में है और सबसे ठंडा स्थान बार्खोयास्क है जिसे पृथ्वीका शीत ध्रुव भी कहा जाता है ।
16. एशिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग शिकन है जो एशिया के जापान में स्थित है तथा समुंद्र तल से इसकी गहराई 240 मीटर है।
17. एशिया का सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक निर्यात देश थाईलैंड है।
18. एशिया में सर्वाधिक जल विद्युत का विकास जापान में हुआ है।
19. एशिया महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र मासिनराम 11. 405 मिनी. मेघालय  (भारत) में स्थित है इससे  पहले चेरापूंजी सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान था ।
20. बेरिंग जल संधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है तथा एशिया में सबसे लंबी नदी यागंसी नदी है।
Related Facts –

Similar Posts