इलाहाबाद के बारे में 22 रोचक बाते | Aallahabad facts In Hindi

allahabad facts in hindi

इलाहाबाद के बारे में 22 रोचक बाते | Aallahabad facts In Hindi

1. यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित गंगा और यमुना नदी के संगम पर स्थित है।

2. आपको बता दे की , मुगल बादशाह अकबर ने इस शहर का नाम इलाहाबास रखा था जो बाद में इलाहाबाद के नाम से जाना जाने लगा।

3. यहा 1885 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की स्थापना की गई थी और 1920 में महात्मा गांधी ने अहिंसा आंदोलन की शुरुआत भी यहीं से की थी।

4. शिक्षा के क्षेत्र में भी इलाहाबाद एक महत्वपूर्ण केन्द्र हैं यहा का इलाहाबाद विश्वविद्यालय भारत का अंग्रेजी भाषा का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है इस विश्वविद्यालय की शुरुआत सर विलियम म्योर ने की थी।

5. फिल्म अभिनेता जिसे सदी का महानायक भी कहा जाता है अमिताभ बच्चन की जन्म स्थली भी इलाहाबाद है ।

6. क्या आप जानते हो की , इलाहाबाद का प्राचीन नाम ‘प्रयाग’ है

7. यह प्रत्येक बारह वर्ष में कुंभ मेला लगता है छह वर्षों में अर्द्धकुम्भ और बारह वर्षों पर कुम्भ मेले का आयोजन होता है जिसमें विश्व के विभिन्न कोनों से करोड़ों श्रद्धालु पतितपावनी गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आते हैं।

8. 1500 ईस्वी शताब्दी में मुस्लिम राजा द्वारा इस शहर का नाम प्रयागराज से बदलकर इलाहाबाद किया था जिसे सन् अक्टूबर 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वापस बदलकर प्रयागराज कर दिया।

9. यहा पर कई महत्त्वपूर्ण राज्य सरकार के कार्यालय स्थित हैं, जैसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रधान (एजी ऑफ़िस), उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (पी.एस.सी), राज्य पुलिस मुख्यालय, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय।

10. भारत सरकार द्वारा प्रयागराज को जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना के लिये मिशन शहर के रूप में चुना गया है।

Allahabad information in hindi 11-20

11. प्राचीन काल में इस शहर को प्रयाग (बहु-यज्ञ स्थल) के नाम से जाना जाता था क्योंकि सृष्टि कार्य पूर्ण होने पर सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने प्रथम यज्ञ यहीं किया था।

12. अकबर ने यहां संगम घाट पर एक वृहत दुर्ग का निर्माण करवाया था।

13. यही पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन दरभंगा किले के विशाल मैदान में 1888 में हुआ था।

14. 1857 के विद्रोह का नेतृत्व यहाँ पर लियाक़त अली ख़ाँ ने किया था कांग्रेस पार्टी के यहा तीन अधिवेशन हुए 1888, 1892 और 1910 में ।

15. इसके दक्षिण-पूर्व में बुंदेलखंड क्षेत्र और उत्तर-पूर्व में अवध क्षेत्र एव पश्चिम में निचला दोआब क्षेत्र स्थित है।

16. हिन्दी-भाषी इलाहाबाद (प्रयाग-राज) की बोली अवधी है जिसे इलाहाबादी बोली भी कहते हैं अधिकांश शहरी क्षेत्र में खड़ी बोली ही बोली जाती है।

17. यहा पर सभी प्रधान धर्म के लोग निवास करते हैं जिसमे हिन्दू की कुल जनसंख्या का 85% और मुस्लिम 11% हैं। इनके अलावा सिख, ईसाई एवं बौद्ध लोगों की भी छोटी संख्या है।

18. क्या आपको मालूम है की, इस जिले में 8 तहसीले हैं।

19. आनन्द भवन जो प्रयागराज में है इसकी नीव मोतीलाल नेहरु ने 1926 में रखी थी वास्तुकला की द्ष्टि से यह भवन अपने आप में अनोखा है यहा दो मंजिली इमारत है।

20. यहा कम्पनी बाग के अन्दर 1931 में एक सग्रहालय का निर्माण करवाया गया था इस सग्रहालय में भारत के प्राचीन इतिहास से सम्बन्धित अनेक वस्तुएँ रखीँ हुयीं हैं।

21. चौक घंटाघर उत्तर प्रदेश में स्थित एक घड़ी का टॉवर है यह चौक इलाहाबाद में स्थित है जो भारत के सबसे पुराने बाजारों में से एक माना जाता है।

22. यहा पर एक विक्टोरिया मेमोरियल पार्क है जो कम्पनी बाग के बीचो बीच में सफेद संगमरमर का बना एक स्मारक हैं जो सदैव हरी घास से ढका रहता है।

Related Facts –

 

Similar Posts