|

आगरा के बारे में 18 जानकारी | Agara facts In Hindi

 Agara facts In Hindi

आगरा के बारे में 18 जानकारी | Agara facts In Hindi

1. आगरा शहर एक प्राचीन शहर है और महाभारत में इसका उल्लेख मिलता है जहां इसे अग्रबन कहा गया है जो ब्रज भूमि (भगवान कृष्ण का जन्म स्थान) का हिस्सा माना जाता है।

2. आगरा भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के तट पर स्थित एक नगर है।

3. यह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के 206 किलोमीटर (127 मील) दक्षिण में स्थित है।

4. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार 14,74,704 की जनसंख्या के साथ आगरा उत्तर प्रदेश का चौथा और भारत का 23वां सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है।

5. आगरा शहर को सिकंदर लोदी ने सन् 1504 ई में बसाया था आगरा मुगल साम्राजय की चहेती जगह थी।

6. क्या आप जानते हो कि आगरा 1526 से 1658 तक मुग़ल साम्राज्य की राजधानी रहा  आज भी आगरा मुग़लकालीन इमारतों जैसे – ताज महल, किला, फ़तेहपुर सीकरी आदि की वजह से एक विख्यात पर्यटन-स्थल है ये तीनों इमारतें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सुची में शामिल हैं।

7. आगरा की जलवायु अर्द्ध शुष्क है जो आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु पर सीमा बनाती है शहर में हल्की सर्दियाँ, गर्म और शुष्क गर्मी और मानसून का मौसम होता है।

8. आगरा की जनसंख्या का 53% पुरूष और 47%महिलाएँ हैं। यहाँ की औसत साक्षरता दर 65% है, जिनमें 76% पुरुष और 56 महिलाएँ साक्षर हैं।

9. क्या आपको पता है कि आगरे का ताजमहल, शाहजहाँ की प्रिय बेगम मुमताज महल का मकबरा, विश्व की सबसे प्रसिद्ध इमारतों में से एक है। यह विश्व के नये 7 अजूबों में से एक है।

10. मुगल सम्राट अकबर ने फतेहपुर सीकरी बसाई, को अपनी राजधानी वहां स्थानांतरित की यह आगरा से 35 कि॰मी॰ दूर है।

Agra information in hindi 11-18

11. आपको बता दें कि भारत का सबसे पुराना मुग़ल उद्यान, रामबाग, मुग़ल शासक बाबर ने सन् 1927 में बनवाया था यह उद्यान ताजम़हल से 2.34  किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में स्थित है।

12. आगरा इस्लाम की शिक्षा का एक केंद्र रहा है ब्रिटिश शासन के समय अंग्रेज़ों ने यहाँ आगरा में पाश्चात्य शिक्षा को बढ़ावा दिया वर्ष 1723 में यहां भारत के प्राचीनतम महाविद्यालयों में प्रमुख आगरा कॉलेज आगरा की स्थापना हुई ।

13. क्या आप जानते हो कि आगरा जिले में प्रमुख रूप से हिंदी दैनिक जैसे कि अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान (समाचार पत्र), आज, दाता सन्देश, दीपशील भारत इत्यादि समाचार-पत्र प्रकाशित होते हैं।

14. आगरा प्रमुख शहर दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, हरिद्वार, देहरादून एवं जयपुर आदि शहरों से सीधे रेल एवम् सड़क मार्ग द्वारा चौबीसों घंटे जुड़ा हुआ है।

15. आगरा में भारतीय रेलवे द्वारा संचालित 4  रेलवे स्टेशन हैं। ये सभी रेलवे के उत्तर-मध्य अंचल के आगरा मण्डल के अंतर्गत आते हैं।

16. दिल्ली से आगरा के लिये रा.राजमार्ग-2 है जिसकी दूरी 200 कि॰मी॰ है जो कि लगभग 4 घंटे में तय की जाती है।

17. यह पर गायत्री पब्लिक स्कूल, वजीरपुरा ,महावीर दिगम्बर जैन इण्टर कॉलेज, चौधरी सीएम पब्लिक स्कूल,दौरेठा नं.2 शाहगंज आगरा दिल्ली पब्लिक स्कूल, दयालबाग, राजकीय पॉलीटेक्निक ,सरस्वती शिशु मंदिर, उत्तर विजय नगर  आदि कालेज है।

18. आगरा में सिटी सेंटर स्थान पर आभूषण और कपड़ों की दुकानें हैं जो काफी प्रसिद्ध है।

Related Facts –

Similar Posts